पटना सिटी में 5 जुलाई को निकलेगी भव्य रथ यात्रा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> महाराजा कुँवर रूप नारायण सिंह ट्रस्ट द्वारा मंगलवार प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जानकारी दी गई कि आगामी 5 जुलाई 2025 &lpar;शनिवार&rpar; को श्री जगरनाथ मंदिर&comma; दीवान मुहल्ला&comma; नौजर घाट&comma; पटना सिटी से दोपहर 2 बजे से भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया गया है। इस शोभायात्रा में लगभग 5&comma;000 श्रद्धालुओं की सहभागिता तय है&comma; जिसमें ऊँट&comma; हाथी&comma; भजन ट्रॉली&comma; झांकियाँ&comma; बैंड-बाजे आदि विशेष आकर्षण रहेंगे। महिलाओं की भी बड़ी भागीदारी इस आयोजन में देखने को मिलेगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उल्लेखनीय है कि दीवान मुहल्ला स्थित श्री जगरनाथ मंदिर में भगवान श्री जगरनाथ&comma; भगवान श्री बलराम एवं माता सुभद्रा की प्रतिमाएँ वर्ष 1810 में पुरी&comma; उड़ीसा से लाकर महाराजा कुँवर रूप नारायण सिंह जी द्वारा स्थापित की गई थीं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>यह रथ यात्रा श्री जगरनाथ मंदिर से प्रारंभ होकर भद्रघाट&comma; गाय घाट&comma; चैतन्य मंदिर नया गाँव&comma; चैली टांड&comma; राधाकृष्ण मंदिर एस&period;बी&period;आई&period; &lpar;पुराना सिटी कोर्ट&rpar; होते हुए पुनः मंदिर प्रांगण में समाप्त होगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस पावन अवसर पर विशाल भंडारा का आयोजन भी किया गया है&comma; जिसमें हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। ट्रस्ट ने राजधानी पटना एवं आसपास के श्रद्धालु नागरिकों से इस आध्यात्मिक आयोजन में भाग लेने की अपील की है ताकि सभी भगवान श्री जगरनाथ का प्रसाद व आशीर्वाद प्राप्त कर सकें। साथ ही ट्रस्ट ने आयोजन की सुचारू रूप से सम्पन्नता के लिए प्रशासनिक सहयोग की भी अपेक्षा व्यक्त की है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

श्री रामचरितमानस महायज्ञ के नवम दिवस राम राज्याभिषेक का भव्य आयोजन

पटना सिटी में गौ सेवा कार्यक्रम संपन्न, 200 से अधिक गौमाताओं को कराया गया भोग

इस्लामिया टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में 12 दिवसीय बीएड कार्यशाला का समापन, शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण की मिली नई दिशा