जीसस एंड मैरी एकेडमी में मेहंदी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, छात्र-छात्राओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जीसस एंड मैरी एकेडमी में मेहंदी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं के साथ-साथ छात्रों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कलात्मक क्षमता&comma; सृजनशीलता एवं कल्पनाशक्ति का शानदार प्रदर्शन किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रतियोगिता की निर्णायक मंडली में रोटरी पटना सिटी सम्राट के अध्यक्ष रोटेरियन अभिषेक राज&comma; सचिव रोटेरियन राम कुमार&comma; उपाध्यक्ष रोटेरियन कविता अरोड़ा एवं रोटेरियन रुचिता नवाडिया शामिल रहे। निर्णायकों ने प्रतिभागियों की मेहंदी डिजाइनों का रचनात्मकता&comma; सौंदर्यता&comma; स्वच्छता&comma; बारीकी और प्रस्तुति के आधार पर मूल्यांकन किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रतियोगिता का आयोजन जूनियर&comma; सब-सीनियर एवं सीनियर वर्ग में किया गया। विद्यार्थियों ने पारंपरिक और आधुनिक शैली की मेहंदी डिजाइनों के जरिए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। खास बात यह रही कि लड़कियों के साथ-साथ लड़कों ने भी प्रतियोगिता में सक्रिय भागीदारी निभाई। सीनियर वर्ग में अनन्या पटेल ने प्रथम&comma; माही प्रिया ने द्वितीय तथा आराध्या एवं अनोखी कुमारी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। सब-सीनियर वर्ग में वीरा कुमारी ने प्रथम&comma; परीधि जायसवाल ने द्वितीय और आराध्या रंजन ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं वैभव कुमार को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जूनियर वर्ग में सृष्टि सिंह ने प्रथम&comma; श्रुति कुमारी ने द्वितीय तथा रुही राज एवं जागृति तिवारी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। मानस एवं वरुण भार्गव को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्राचार्या पूजा एन&period; शर्मा ने प्रतियोगिता की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अतिथियों&comma; निर्णायकों&comma; शिक्षकों और सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। उत्साह और रचनात्मकता से भरपूर इस आयोजन का समापन हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में हुआ। प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ भारतीय कला एवं संस्कृति से जुड़ने का बेहतर अवसर प्रदान किया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

स्टार्टअप के लिए पटना में तैयार हो रहा नया इकोसिस्टम

कार्यस्थल पर महिला सुरक्षा और सम्मान को लेकर एम्स पटना में दो दिवसीय कार्यशाला

बिहार बदलाव के करीब, 4 साल में अर्थव्यवस्था 4 गुना करेंगे : वर्ल्ड लीडर्स फोरम में बोले सीएम सम्राट चौधरी