मेहूस पंचायत में लगा सहयोग शिविर, 77 में से 58 आवेदनों का मौके पर निष्पादन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>शेखपुरा&comma; उमेश कुमार &colon;<&sol;strong> ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए शेखपुरा प्रखंड के मेहूस पंचायत में आज सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी शेखर आनंद ने स्वयं शिविर स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके साथ पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>शिविर में मुखिया द्वारा डीएम और एसपी को पौधा और शॉल भेंट कर स्वागत किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बीडीओ शेखपुरा ने बताया कि मेहूस शिविर में कुल 77 आवेदन प्राप्त हुए&comma; जिनमें से 58 का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। शेष 19 आवेदनों को समय सीमा में निपटाने का निर्देश दिया गया। वहीं गागौर पंचायत में लगे शिविर में 41 आवेदन में से 34 का निष्पादन किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>शिविर के दौरान डीएम ने 04 नए जॉब कार्ड और 03 लेबर कार्ड का वितरण भी किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस मौके पर डीएम शेखर आनंद ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य गांव-पंचायत स्तर पर ही लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ देना है&comma; ताकि लोगों को प्रखंड या जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। सामाजिक सुरक्षा पेंशन&comma; नल-जल&comma; गली-नाली&comma; भूमि विवाद और आवास योजना से जुड़ी समस्याओं का समय पर समाधान किया जाए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>शिविर में एडीएम&comma; बीडीओ&comma; मुखिया सहित अन्य विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

चिराग पासवान को धमकी देने वाले आतंकियों की अविलंब हो गिरफ्तारी और मिले कठोर से कठोर सजा : राजेश भट्ट

बाढ़ को लेकर अलर्ट शेखपुरा डीएम ने घाटकुसुम्भा के संवेदनशील इलाकों का किया निरीक्षण

गन्ना किसानों के KCC संबंधी मामलों के समाधान के लिए बिहार सरकार की पहल : किसानों के हित में केंद्र सरकार से सहयोग का आग्रह