सड़क पार कर रहे 55 साल के व्यक्ति को ट्रक ने कुचला

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारी शरीफ&comma; अजीत।<&sol;strong> पटना के गौरीचक थाना के समीप पटना गया रोड में ऑटो से उतरकर सड़क पार कर रहे एक 55 वर्षीय व्यक्ति को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल डाला&period; घटनास्थल पर गंभीर रूप से जख्मी व्यक्ति को लोग नजदीक के निजी हॉस्पिटल ले गए जहां उनकी मौत हो गई&period; मृतक अलावलपुर गांव के रहने वाले सरोज सिंह बताए जाते हैं&period;वहीं लोगों की भीड़ ने ट्रक के चालक और खलासी को पड़कर जमकर पिटाई कर दिया&period; हादसे में व्यक्ति की मौत की खबर मिलते ही लोगों ने गौरीचक थाना के सामने मृत शरीर को रखकर डेढ़ घंटे तक प्रदर्शन किया&period; पुलिस प्रशासन के द्वारा परिवार और आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने के बाद सड़क जाम समाप्त हो पाया&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जानकारी के मुताबिक सरोज सिंह बाजार में चश्मा बनाने के लिए दिए हुए थे&period; अलावलपुर के रहने वाले स्वर्गीय गगन देव सिंह सेवानिवृत शिक्षक के पुत्र सरोज सिंह चश्मा लाने के लिए ऑटो से गौरीचक बाजार पहुंचे&period; ऑटो से उतरकर सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने धक्का मार दिया&period; हादसे के बाद लोग वहां जमा हो गए और ट्रक के चालक खलासी को पकड़ कर पिटाई करने लगे&period;वहीं कुछ लोग सरोज सिंह को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराये जहां थोड़ा देर इलाज के बाद ही उनकी मौत हो गई&period; आक्रोशित लोगों ने पटना गया रोड को गौरीचक थाना के सामने जाम कर दिया और शव के साथ ही आक्रोषपूर्ण प्रदर्शन करने लगे&period; वही जानकारी मिलने पर सरोज सिंह के परिजन भी पहुंचे और विलाप करने लगे&period; देर शाम 5&colon;00 के करीब घटना के बाद सड़क जाम होने पर बाजार में और पटना गया सड़क मार्ग पर लंबा जाम लग गया&period;<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि गौरीचक थाना में जप्त वाहनों को रखने का कोई अस्थाई जगह आज तक उपलब्ध नहीं हो पाया जिसके चलते वाहनों को सड़क के बीचो-बीच खड़ा कर दिया गया है&period; जिससे सड़क दोनों तरफ से और भी संकरी हो गई है&period;इसके अलावा बाजार में अतिक्रमण करके भी लोग जाम लगा देते हैं&period; सड़क प्रतिक्रमण और सड़क संकरी होने के चलते आवागमन कर रहे पैदल और मोटरसाइकिल सवार लोगों की बराबर हादसों में जान चली जा रही है लेकिन प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है और ना ही कोई समाधान निकाल रहा है&period;स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि गौरीचक बाजार और आसपास के इलाकों में रोड प्रशासन की घोर लापरवाही के कारण रोड ऐक्सिडेंट मे अनेको जान चली गई&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>विगत 5 वर्षो से रोड निर्माण कम्पनी के मनमानी तरीके से गौरीचक मे रोड आधे अधूरे निर्माण करके जहाँ तहाँ छोर दिए गए एवम काफ़ी ऊँचे डिवाइडर बना दिया गया&period; किसी भी बैंक या स्कूल या बड़े प्रतिष्ठान के सामने आने जाने के लिए किसी तरह का कट नही दिया गया&period;अब लोग कैसे रोड पार करेंगे&comma; आखिर इसका निदान कैसे होगा&comma; अनेको घटनाएं पहले भी हो चुकी है&period;गौरीचक बाजार इलाका में सड़क के इस पर से उसे पर जाने के लिए ऊंचा डिवाइडर के चलते लोग पैदल भी पार कर नहीं पाते और पैदल पार करने के चक्कर में सामने से आ रहे हैं वहां के चपेट में आकर मौत के मुंह में समा जा रहे हैं&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रदर्शन में मौजूद परिवार के लोगों ने बताया कि सरोज सिंह वर्षों से आरा में किराना दुकानदार का व्यवसाय करते थे लेकिन तीन-चार वर्षो पूर्व तबीयत बिगड़ने पर अपने गांव गौरीचक के अलावलपुर लौट गए&period; उनके पिता सेवानिवृत शिक्षक थे जबकि उनके दो बेटे दीपू और प्रकाश है दीपू बैंक में आरा में ही काम करते हैं जबकि प्रकाश ठेकेदारी का काम करते हैं&period;परिवार में पत्नी पिता पुत्र समेत पूरे परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि ट्रक चालक राशि को गिरफ्तार कर लिया गया है&period; हादसे के बाद नाराज लोगों ने उनकी हल्का-फुल्का पिटाई भी कर दी गई है&period; मृतक के परिवार वालों को सरकारी नियम अनुसार सभी मुआवजा और अन्य सुविधाएं दिलाने का आश्वासन दिया गया है&period; फिलहाल ट्रक को जप्त कर आगे की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मोबाइल झपटमार गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल बरामद

मां मथुरासिनी महोत्सव 2026 पर बरबीघा में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

बिहार की बेटी सुचिता सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान