पंजाब के 50 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में टेका मत्था

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>साहिब शुक्रवार शिक्षा मंत्रालय&comma; भारत सरकार की एक भारत श्रेष्ठ भारत पहल के अंतर्गत आयोजित युवा संगम फेज़-6 के तहत बिहार आए पंजाब के 50 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की जन्मस्थली तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेका तथा गुरुद्वारा साहिब की पवित्रता एवं आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>ज्ञातव्य है कि युवा संगम भारत सरकार के उच्च शिक्षा विभाग का एक प्रमुख युवा विनिमय कार्यक्रम है&comma; जिसका उद्देश्य देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के युवाओं के बीच सांस्कृतिक&comma; सामाजिक एवं भावनात्मक जुड़ाव को सुदृढ़ करना तथा आपसी समझ और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस कार्यक्रम के अंतर्गत बिहार राज्य को पंजाब राज्य के साथ युग्मित किया गया है तथा बिहार के लिए आईआईटी पटना को नोडल संस्थान बनाया गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पंजाब के 50 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सबसे पहले दरबार साहिब में मत्था टेका जिसके बाद पंजाब से आए प्रतिनिधिमंडल ने पवित्र जोड़ा साहिब का दर्शन दिया फिर सालस रॉय जोहरी दीवान हॉल का भ्रमण किया अंत में प्रतिनिधिमंडल के सारे सदस्यों ने लंगर हॉल में लंगर छका और लंगर हॉल में अपनी सेवा भी दि ।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी की ओर से उपाध्यक्ष श्री गुरुविन्दर सिंह जी ने आईआईटी पटना के नोडल अधिकारी डॉ&period; सतेंद्र कुमार&comma; डिप्टी रजिस्ट्रार श्री विजय कुमार&comma; आउटरीच प्रभारी श्री कृपाशंकर सिंह सहित अन्य अधिकारियों को अंगवस्त्र एवं सरोपा भेंट कर सम्मानित किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इसके साथ ही पंजाब के नोडल संस्थान आईआईटी रोपड़ के प्रतिनिधियों — डॉ&period; इन्द्रमणि धाडा&comma; श्री अमन चौधरी&comma; श्री सोमेंद्र सिंह&comma; परवीन कौर एवं अन्य अधिकारियों को भी आशीर्वाद स्वरूप सिरोपा देकर सम्मानित किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब के दर्शन कर स्वयं को सौभाग्यशाली एवं धन्य महसूस किया तथा यहां की आध्यात्मिक गरिमा और आतिथ्य की सराहना की।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

अपहृत युवक को छुड़ाने पहुंची पुलिस पर गोलियों की बौछार, प्रभारी थानाध्यक्ष समेत दो पुलिसकर्मी घायल!

सीएम सम्राट चौधरी बोले- मोदी सरकार के 12 साल में बदला बिहार, डिफेंस कॉरिडोर से हर जिले में एयर कनेक्टिविटी तक

शेखपुरा में 14 और 17 जून को सिपाही भर्ती परीक्षा, 7 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, धारा 144 लागू