पिरवां गांव में दहेज की बलिवेदी पर एक 20 वर्षीय युवती कुर्बान हो गई

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">औरंगाबाद&comma; प्रमोद कुमार सिंह।<&sol;mark><&sol;strong> सलैया थाना क्षेत्र के पिरवां गांव में दहेज की बलिवेदी पर एक 20 वर्षीय युवती कुर्बान हो गई। मृतक युवती की पहचान गांव के ही कुलेश्वर चौधरी के पुत्र धीरज चौधरी की पत्नी पिंकी कुमारी के रूप में की गई है। गुरुवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम कराने सदर अस्पताल पहुंचे मृतका के भाई मदनपुर के बेरी टोला चौधरी बिगहा निवासी सुनील चौधरी ने बताया कि बुधवार के चार बजे धीरज ने फोन किया और बताया कि पिंकी मर गई और फोन काट दिया। जब उससे दुबारा बात करने की कोशिश की गई तो मोबाइल स्विच ऑफ बताया। जानकारी मिलते ही जब बाइक से ग्रामीण दीपक चौरसिया के साथ बहन के ससुराल पहुंचा तो देखा कि उसका शव घर में सीढ़ी के नीचे पड़ा हुआ था और ससुराल के सभी लोग फरार थे। वहां ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई थी लेकिन न तो किसी ने कोई जानकारी दी और न शव को भेजने की कोई व्यवस्था में सहयोग की । इसकी जानकारी सलैया थाना को दी और शव को थाना लाया। कागजी कारवाई पूरी कर देर रात साढ़े दस बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सुनील ने बताया कि पिंकी की शादी इसी वर्ष 30 जनवरी को धूमधाम से की गई थी। क्योंकि वह चार भाइयों में इकलौती थी। शादी के वक्त एक बाइक&comma; एक लाख तीस हजार कैश और दैनिक उपयोग की सभी सामग्रियां दी गई थी। मगर शादी के बाद ससुराल वालों के द्वारा दो लाख नगद&comma; सोने की सिकड़ी और सोने की अंगूठी की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। पिंकी ससुराल की प्रताड़ना सहती रही और घर की माली हालत देखकर हमलोगों से कुछ भी नही बताया।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इसकी जानकारी तब हुई जब वह रक्षाबंधन में वह को राखी बांधने आई। राखी बांधने के बाद वह फफक फफक पर रो पड़ी और ससुराल में उसके साथ सास और दो बड़ी गोतनी के द्वारा किए जा रहे जुल्म की पूरी कहानी सुनाई। सुनील ने बताया कि बहन ने पैसे की डिमांड पूरी करने को कहा। सुनील ने बहन को समझाया और कहा कि उनकी डिमांड धीरे धीरे पूरी कर देंगे। अभी पैसे और उनके द्वारा किए जा रहे डिमांड की पूर्ति में लगे &&num;8216&semi;थे। तभी उसके मौत की सूचना आ गई। इधर इस संबंध में हुए सलैया थानाध्यक्ष व्यंकटेश्वर ओझा ने बताया कि मृतक महिला का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द करने के बाद आगे की कारवाई की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

1 अणे मार्ग में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, बड़ी संख्या में रोजेदारों ने की शिरकत

समृद्धि यात्रा पर लछुआड़ पहुंचे सीएम, 914 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

रामनवमी व ईद को लेकर शेखपुरा प्रशासन सतर्क, शांति समिति की बैठक आयोजित