फारबिसगंज शहर में लॉटरी कारोबारी सहित 8 लोग गिरफ्तार

&NewLine;<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon; <&sol;strong>पुलिस ने फारबिसगंज शहर के वीरवान चौक के समीप गुप्त सूचना के आधार पर अवैध लॉटरी टिकट के साथ करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए लोगों के पास से लॉटरी के टिकट&comma; मोबाइल&comma; नगदी सहित अन्य सामग्री बरामद की गई है। मामले की पुष्टि करते हुए थाना अध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदु ने बताया कि यह कार्रवाई डीएसपी राम पुकार सिंह के नेतृत्व में की गई है। उन्होंने बताया कि लगातार सूचना मिल रही थी कि बिहार में लॉटरी प्रतिबंधित है इसके बावजूद शहर के कई जगहों पर अवैध लॉटरी टिकट का कारोबार फल-फूल रहा है। इसी क्रम में सूचना मिली की विरभान चौक पर अवैध लॉटरी का कारोबार चल रहा है। तदोपरांत पुलिस ने उक्त जगह छापेमारी किया जहां से 8 लॉटरी टिकट कारोबारी को हिरासत में लिया गया। जिसके पास से 9 बंडल लॉटरी टिकट 3164 पीस टिकट एवं ₹6000 नगदी&comma; तीन बिल बुक&comma; स्मार्ट फोन आदि सामग्री बरामद किया गया&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>हिरासत में लिए गए कारोबारियों में रामपुर दक्षिण संख्या 13 निवासी मो० रोजित&comma; रामपुर उत्तर वार्ड संख्या-03निवासी मो० अशरफ&comma; विरभान चौक निवासी इरफान&comma;भागकोहलिया निवासी संतोष कुमार यादव&comma; गुदरी टोला निवासी मो०समीर&comma;आलम टोला निवासी मो०आफताब&comma; मियां हाट हवाई फील्ड निवासी मदन कुमार कर्मकार&comma; के अलावे एक नाबालिग भी शामिल है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इन सभी में एक इरफान लॉटरी टिकट का सरगना है जो पहले भी जेल जा चुका है जिसके द्वारा अवैध लॉटरी टिकट का कारोबार किया जा रहा है।उन्होंने एक और खुलासा किया कि इसके पास से एक इंडिकेटर घंटी&lpar;बेल&rpar; भी बरामद किया गया है जिससे वह पुलिस आने की खबर पर अपने लॉटरी टिकट काउंटर पर बैठे व्यक्ति को आगाह कर देता था की छापामारी पड़ने वाली है या कोई अन्य व्यक्ति आ रहा है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

शाहपुर डबल मर्डर में अब तक नहीं हुई गिरफ्तारी : 11 आरोपितों के घर चस्पा हुआ इश्तिहार, जल्द होगी कुर्की

राष्ट्रीय मंच पर एम्स पटना के डॉ संतोष कुमार निराला सम्मानित

नशे की हालत में कदापि वाहन नहीं चलाएं : डॉ. साधना ठाकुर