वाहन जांच के दौरान 74.2 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>नदी थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 74&period;2 लीटर प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक टेम्पो&comma; मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार&comma; 3 जून 2026 को नदी थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में गठित विशेष छापामारी दल द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पक्कीदरगाह की ओर से आ रहे एक टेम्पो &lpar;BR01PS8910&rpar; पर सवार पांच व्यक्तियों ने पुलिस को देखकर वाहन को तेज गति से मौजीपुर की ओर भगा दिया। पुलिस ने तत्काल पीछा कर सशस्त्र बल के सहयोग से टेम्पो को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान टेम्पो से 100 एमएल क्षमता वाली कुल 742 बोतल &lpar;74&period;200 लीटर&rpar; कोडीन फॉस्फेट एवं ट्राइप्रोलिडीन हाइड्रोक्लोराइड युक्त कफ सिरप बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से एक टेम्पो&comma; एक एंड्रॉयड मोबाइल&comma; चार कीपैड मोबाइल तथा 6&comma;500 रुपये नकद भी जब्त किए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सत्यानंदन राय &lpar;45 वर्ष&rpar;&comma; बंटी कुमार उर्फ बंटी साह &lpar;25 वर्ष&rpar;&comma; नागेंद्र कुमार &lpar;35 वर्ष&rpar;&comma; पिंक कुमार &lpar;22 वर्ष&rpar; तथा शशि यादव &lpar;32 वर्ष&rpar; के रूप में हुई है। इनमें चार आरोपी वैशाली जिले तथा एक आरोपी पटना जिले का निवासी है। इस संबंध में नदी थाना कांड संख्या 220&sol;2026&comma; दिनांक 03 जून 2026 के तहत धारा 30&lpar;ए&rpar; बिहार मद्यनिषेध एवं संशोधित उत्पाद अधिनियम-2022 तथा धारा 21&lpar;सी&rpar;&sol;29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में स&period;अ&period;नि&period; पप्पु कुमार पासवान&comma; स&period;अ&period;नि&period; संतोष कुमार&comma; पीटीसी&sol;3767 राजेश कुमार सहित नदी थाना के सशस्त्र बल&comma; गृह रक्षक एवं आर्म्स जिला बल के जवान शामिल थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

जहानाबाद में दहेज हत्या के लंबित मामलों की समीक्षा, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

अर्बन डी-कंजेशन की नई पहल, जाम से राहत, यातायात होगा और अधिक सुगम : इं. कुमार शैलेंद्र

बिहार में अन्य राज्यों से आने वाले लघु खनिज वाहनों के लिए ट्रांजिट पास अनिवार्य