जमानत याचिका खारिज होते ही न्यायालय से 7 आरोपी फरार, पुलिस महकमा में मची खलबली

&NewLine;<p><strong>दानापुर&lpar;आनंद मोहन&rpar;&colon;<&sol;strong> राजधानी में पटना पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। दानापुर व्यवहार न्यायालय से 7 कैदी एक साथ फरार हो गया हैं। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सिगोड़ी थाना क्षेत्र के नरौली गांव में बिजली के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट और गोलीबारी की घटना हुई थी। इसमें दर्जनों लोगों को पुलिस ने अभियुक्त बनाया था। जिसका कांड संख्या 72&sol;21 दर्ज है। इस संबंध में सिगड़ी थानाध्यक्ष ने बताया कि लगातार पुलिस दबिश से बेचैन नामजद 8 अभियुक्तों ने मंगलवार को दानापुर कोर्ट में सरेंडर किया। कोर्ट ने सभी कैदियों को पुलिस अभिरक्षा में देने के साथ ही जेल भेजने का आदेश दिया। पुलिस सभी सरेंडर आरोपियों को न्यायिक हिरासत भेजने के लिए कैदी वाहन के समीप ला रही थी की सुरक्षा को धात देते हुये सभी 7 कैदी चकमा देकर फरार हो गये। जैसे ही सूचना पुलिस महकमा को लगी पुलिस की नींद उड़ गई। वहीं पुलिस के आलाधिकारियों ने तत्काल 7 आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तारी का आदेश दिया है। गौरतलब है कि दानापुर से कैदी को फरार होने की यह कोई पहली घटना नहीं है&comma; इससे पहले गोलीबारी &comma; बमबारी कर कैदियों को भागने की घटना हो चुकी है&comma; इसके बाद भी पुलिस अक्सर लापरवाह रही हैं। लापरवाही का ही नतीजा है कि कैदी भागने में सफल रहता है और पुलिस हाथ मलते रह जाती हैं।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

महावीर मंदिर परीक्षार्थियों को कल 1000 किलो चने का पिलाएगा ठंडा सतू का शर्बत

जहानाबाद को मिले नए एसपी, कोटा किरण कुमार ने संभाला पदभार

फेक इनकाउंटर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी माफी कब मांगेंगे : तेजस्वी प्रसाद यादव