हजरत मखदूम रास्ती का 656वां सलाना उर्स धूम धाम से मना, अकीदतमंदो की उमड़ी भीड़

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">फुलवारीसरीफ&lpar;अजित यादव&rpar;&colon;<&sol;mark><&sol;strong> कोरोना काल के बाद फुलवारी शरीफ में हजरत सैयद मखदूम मिनहाजुद्दीन रास्ती रहमतुल्लाह अलैह के 656 वां सालाना उर्स के मौके पर टमटम पड़ाव स्थित मजार पर चादर पोशी करने श्रद्धालुओं और अकीदतमंदों का सैलाब उमड़ पड़ा। उर्स को लेकर सुबह से ही दूर दराज से अकीदत मंदो की भीड़ उमड़ने लगी&period; यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा&period; फुलवारी और उसके आसपास इलाकों से बैंड बाजा&comma; घोड़ा हाथी के साथ भी अकीदत मंदो ने चादर पोशी की और शिरनी चढ़ाई&period;कोरोना के चलते तीन सालों तक यहां मजार पर उर्स का कार्यक्रम नही हुआ था जिसके बाद यहां इस साल पहुंचे अकीदतमंदों में जबतदस्त उत्साह देखा गया। कोई अकीदतमंद हाथ फैला कर दुआ करते रहे तो कोई रो रोकर अपनी गुनाहों की माफी मांगते देखे गए। यह सिलसिला देर रात होता रहा । ऐसी मान्यता है कि सच्चे दिल से हजरत मखदूम मिन्हाजुद्दीन रास्ती रहमतुल्लाह अलैह के मजार पर मांगी गयी मुरादें पूरी होती है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<figure class&equals;"wp-block-image size-large"><img src&equals;"https&colon;&sol;&sol;newscrime24&period;com&sol;wp-content&sol;uploads&sol;2022&sol;07&sol;IMG-20220728-WA0018-840x630&period;jpg" alt&equals;"" class&equals;"wp-image-33953" &sol;><&sol;figure>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>फुलवारी शरीफ के सरजमीन पर कदम रखने वाले प्रथम सूफी संत हजरत मखदूम मिन्हाजुद्दीन रास्ती रहमतुल्लाह अलैह का 656 वां सलाना उर्स मुबारक शानो-शौकत से मनाया गया&period; फुलवारीशरीफ के टमटम पड़ाव स्थित गुरुवार सुबह में हजरत सय्यद मखदूम मिन्हाजुद्दीन रास्ती रहमतुल्लाह अलैह के मजार की गुसुल &lpar;स्नान&rpar; की रस्म अदा की गयी&period; उसके बाद कुरआन ख्वानी का आयोजन किया गया&period; देर शाम खानकाह मुजीबिया के सज्जादानशीं सय्यद शाह हजरत मौलाना आयतुल्लाह कादरी ने भी हजरत मखदूम मिन्हाजुद्दीन रास्ती रहमतुल्लाह अलैह के मजार पर फतिहा पढ़ी और दूआएं मांगी&period; उसके बाद सज्जादानशीं की सरपरस्ती में कुल और फतिहा हुआ&period; <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिसमे हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे&period;नगर परिषद के चेयरमैन मो&period; आफताब आलम ने हजरत मखदूम की मजार पर चादर पोशी करते हुये प्रदेश और देश के लिए अमन चैन की दुआ मांगी। आफताब ने कहा कि उर्स में हर धर्म के लोग अकीदत के साथ मजार पर आकर मन्नते मांगते है&comma; जो पूरा होता है&period;उर्स के मौक पर दरगाह परिसर मे मेला लगा हुआ है&period; जहां कई प्रकार की मिठाइयां और बच्चों के लिए खेलौने के दूकान सजे थे&period; देर शाम हुई झमाझम बारिश के बावजूद अकीदत मंदो के उत्साह में कोई कमी नहीं आई और देर रात तक दुआ फातेहा का सिलसिला जारी रहा। उर्स मुबारक को लेकर इलाके में आवागमन एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को लगाया गया था।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

श्री राधाकृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई

पटना-गया रोड पर बालू लदे ट्रकों की लंबी कतार, यातायात व्यवस्था चरमराई

छात्रा की तीसरी मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने हत्या कर फेंकने का लगाया आरोप