65 वर्षीय वृद्ध महिला की टांगी से काटकर निर्मम हत्या, डायन बिसाही के शक में हत्या!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>रांची&lpar;न्यूज़ क्राइम24&rpar;&colon; <&sol;strong>गुमला थाना क्षेत्र के कोयनारा चापेटोली गांव में 65 वर्षीय वृद्ध महिला करमी उरांव की अज्ञात अपराधियों द्वारा टांगी से काट कर निर्मम हत्या कर दी गई। डायन बिसाही के शक में हत्या जैसी घिनौने वारदात को अंजाम देने की बात सामने आ रही हैं। घटना बीती देर रात की है। घटना की सूचना पर गुमला पुलिस देर रात मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल गुमला भेज दिया है। घटना के संदर्भ में मृतका का पुत्र वीर ओरांव ने बताया कि दोपहर में माँ कपड़ा धोने और नहाने डैम गई थी देर शाम तक नहीं लौटी। गांव का करमा उरांव जब डेम की ओर गया तो रास्ते में खून देखकर इसकी जानकारी गांववालों के दी। ग्रामीणों ने खोजबीन में खेत मे शव फेंका हुआ देखा। सर पर तेज हथियार से वारकर महिला की हत्या की गई हैं। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने मृतक के परिजनों सहित आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन अब तक हत्यारों का कोई सुराग नहीं मिला है।बताया जा रहा डायन के शक में हत्या की गई है।फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”