सशस्त्र सीमा बल के 62 वें स्थापना दिवस

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> शनिवार 20&sol;12&sol;2025 को सशस्त्र सीमा बल के 62 वें स्थापना दिवस पर 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा के प्रांगण एवं बाह्य सीमा चौकियों में खेलकूद गतिविधियां एवं विभिन्न कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। शुरूआत&comma; वाहिनी मुख्यालय से मीरगंज मोड़ जोगबनी तक 5 किलोमीटर दौड़ के साथ हुई।जिसमें अधिकारीगण एवं अन्य कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बाह्य सीमा चौकी के कार्यक्षेत्र में काउंटर पार्ट ए&period;पी&period;एफ&period;नेपाल को मिठाई भेंट की गई। संजीव कुमार&comma; कार्यवाहक कमांडेंट 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा ने महानिदेशक द्वारा दिए गए शुभकामना संदेश को समस्त कार्मिकों को पढ़कर सुनाया गया। उनके द्वारा सशस्त्र सीमा बल के स्थापना के 62 वें वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सशस्त्र सीमा बल के गौरव पूर्ण उपलब्धियों को बताया गया&comma; बल के लिए अपना संपूर्ण न्यौछावर करने वाले शहीदों को याद करते हुए नमन किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सभी कार्मिकों और उनके परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं दी गई। साथ ही सभी कार्मिको को बल के ध्येय वाक्य सेवा&comma; सुरक्षा व बंधुत्व को हमेशा ध्यान में रखते हुए सम्पूर्ण निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों के प्रति सदैव तत्पर रहने हेतु बताया गया। तत्पश्चात वालीबॉल मैच अधिनस्थ अधिकारी और जवानों के बीच आयोजन किया गया। कार्यवाहक कमांडेंट द्वारा सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। सभी अधिकारगण एवं अन्य समस्त बल कार्मिक ने बल के स्थापना दिवस परेड का लाइव प्रसारण समारोह को देखा। तत्पश्चात मिलेटस से बने व्यंजन से बड़े खाना का आयोजन किया गया जिसमें समस्त अधिकारी व कार्मिक सहित एक साथ बड़े खाने में शामिल हुए और भोजन ग्रहण किया। इस अवसर पर 56वीं वाहिनी मुख्यालय से संजीव कुमार &lpar;कार्यवाहक कमांडेंट&rpar;&comma; उप कमांडेंट मदन मोहन भट्ट&comma; सहायक कमांडेंट राशि भारद्वाज&comma;एवं समस्त महिला व पुरूष कार्मिक उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बिहार में फिर एक्शन, घूस लेते दारोगा गिरफ्तार!

लालू जी के सोंच के साथ राजद को अन्तिम पायदान के लोगों तक पहुंचना होगा और उनके हक और अधिकार की लड़ाई को मजबूती के साथ लड़ना होगा : तेजस्वी यादव

पटना में नशीले इंजेक्शन और कोडीन कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद, टेम्पो समेत सामान जब्त!