एक ही परिवार के 5 लोगों की ली जान, दहशत में पूरा गांव

&NewLine;<p><strong>धनबाद&colon;<&sol;strong> कोरोना का कहर एक ही परिवार पर इस कदर टूटा कि पांच लोगों की जान चली गई&period; पहले चार लोगों की संक्रमण से मौत हुई&comma; फिर आज उपचार के दौरान इसी परिवार के पांचवें सदस्य की भी जान चली गई&period; गांव में इस परिवार के पांच सदस्यों की मौत से सन्नाटा पसरा हुआ है&period; पूरे गांव के लोगों में दहशत बनी हुई है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>धनबाद गोविंदपुर के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के काशीटांड के रहने वाले यूनुस अंसारी की आज उपचार के दौरान मौत हो गई&period; कोरोना संक्रमित होने के बाद उपचार के लिए यूनुस अंसारी को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था&period; वहीं उनसे पहले उनके परिवार के चार और सदस्य कोरोना संक्रमण की वजह से जान गवां चुके हैं&period; वहीं आज इस परिवार के पांचवें सदस्य की मौत के बाद इस पूरे गांव में दहशत का माहौल है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गांव के कई और लोगों में भी कोरोना संक्रमित होने की संभावना जताई जा रही है&period; वहीं बताया जा रहा है कि संक्रमण की इस रफ्तार के बाद भी प्रशासन की ओर से इस गांव को न तो अभी तक सील किया गया है&comma; और ना हीं इस गांव को लेकर कोई सूचना जारी की गई है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बता दें कि पिछले साल भी यहां एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई थी&period; जुलाई 2020 में धनबाद जिला के कतरास रहने वाले चौधरी परिवार की 88 वर्षीय वृद्धा की मौत हुई&comma; उसके बाद वृद्धा का दाह संस्कार कर दिया गया&comma; बाद में पता चला कि वृद्धा कोरोना संक्रमित थी&period; इसके बाद परिवार के पांच अन्य सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए&comma; जिनमें से चार की मौत हो गई&comma; जबकि एक सदस्य ने बाद में कैंसर से जूझते हुए दम तोड़ दिया&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बता दें कि झारखंड में कोरोना की रफ्तार तेजी हो गई है&period; यहां बीते दिन पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 4969 नए केस सामने आए थे&comma; वहीं 45 लोगों ने अपनी जान गवां दी थी&period; अभी भी राज्य में कुल एक्टिव केसों की संख्या 33178 है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”