सिपारा 70 फिट इलाके से मोटरसाइकिल चोर गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार, चार मोटरसाइकिल भी बरामद!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&lpar;अजित यादव&rpar;&colon; <&sol;strong>राजधानी पटना में शातिर मोटरसाइकिल चोर गिरोह के सक्रिय पांच सदस्यों को बेउर थाना की पुलिस ने 70 फीट सिपारा इलाके से गिरफ्तार कर लिया । पुलिस को यह सफलता गुप्त सूचना के आधार पर मिली है। पुलिस टीम ने गिरफ्तार मोटरसाइकिल चोर गिरोह के सदस्यों की निशानदेही पर विभिन्न इलाकों से चोरी की चार मोटरसाइकिल भी बरामद करने में सफलता पाई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बेउर थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि इलाके में वाहन चोरी की घटनाओं की छानबीन के क्रम में पुलिस को सूचना मिली थी वाहन चोर गिरोह के सक्रिय सदस्य सिपारा 70 फीट इलाके और आसपास के ही रहने वाले हैं। पुलिस टीम ने गुप्त रूप से अपना जाल बिछाया जिसमे मोटरसाइकिल चोर गिरोह के मास्टरमाइंड राहुल कुमार और इसके गिरोह के अजय कुमार गौतम कुमार मुनमुन कुमार राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से चोरी की चार मोटरसाइकिल भी बरामद हुआ है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इनमे राजेश मुनमुन और राहुल साईं चक बेउर के रहने वाले हैं जबकि गौतम और अजय क्रमशः नत्थूपुर और पकड़ी के रहने वाले हैं। पुलिस टीम गिरफ्तार मोटरसाइकिल चोर गिरोह के सदस्यों से पूछताछ के बाद इनके गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों के बारे में पता लगाने में जुट गई है । फिलहाल गिरफ्तार पांच वाहन चोर गिरोह के सदस्यों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

लायंस क्लब ऑफ़ पाटलिपुत्र सेवा के सौजन्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

चोरी के दो एंड्रॉइड मोबाइल के साथ विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध

‘युवा फॉर स्वच्छता’ पेंटिंग प्रतियोगिता में सुहानी प्रथम, मनीष द्वितीय और निशा तृतीय