450 छात्राओं ने चलाया कैंपस संरक्षण अभियान, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>पटना वीमेन्स कॉलेज के सृष्टि एनवायरनमेंट क्लब ने भूगोल विभाग एवं इको टास्क फोर्स के सहयोग से कॉलेज परिसर में व्यापक &&num;8216&semi;कैंपस कंजर्वेशन ड्राइव&&num;8217&semi; &lpar;परिसर संरक्षण अभियान&rpar; का आयोजन किया। अभियान का उद्देश्य स्वच्छ&comma; हरित और टिकाऊ शैक्षणिक वातावरण को बढ़ावा देना था।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अभियान में कॉलेज की 450 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए परिसर के विभिन्न हिस्सों की सफाई की। इस दौरान बीबीए&comma; बीसीए&comma; एमसीए&comma; फैशन डिजाइनिंग&comma; डेटा साइंस&comma; एमएसडब्ल्यू&comma; बी&period;एड&period;&comma; एडवरटाइजिंग एंड मार्केटिंग मैनेजमेंट&comma; इंग्लिश कम्युनिकेशन एंड मीडिया&comma; बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग विभाग की छात्राओं ने सामूहिक रूप से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में पर्यावरण के प्रति जागरूकता&comma; नागरिक जिम्मेदारी और सामूहिक प्रयास की भावना विकसित करना था। इस अभियान के माध्यम से छात्राओं को यह संदेश दिया गया कि पर्यावरण संरक्षण सभी की साझा जिम्मेदारी है और छोटे-छोटे प्रयास भी बड़े सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अभियान में विभिन्न विभागों के संकाय सदस्यों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई और छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ&period; सुमीत रंजन&comma; अध्यक्ष&comma; प्राणीशास्त्र विभाग एवं उपाध्यक्ष&comma; इको टास्क फोर्स तथा सुश्री मीनाक्षी मिश्रा&comma; सहायक प्राध्यापक&comma; भूगोल विभाग एवं समन्वयक&comma; सृष्टि एनवायरनमेंट क्लब के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम के अंत में छात्राओं और संकाय सदस्यों ने परिसर को स्वच्छ बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

बिहार : LNMU में मेगा वाद-विवाद प्रतियोगिता : उत्पल झा और आदित्य कुमार बने विजेता

हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास ने तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में टेका मत्था, गुरु महाराज का लिया आशीर्वाद

बिहार : सीएम सम्राट चौधरी ने सुल्तानगंज में किया श्रावणी मेला-2026 का शुभारंभ