एसएसबी व घूरना थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 410 किलो गांजा बरामद!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> घूरना थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरबन्ना वार्ड संख्या-03 में एसएसबी और घूरना थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया है। छापेमारी के दौरान कुल 13 बोरों में रखे गए करीब 410 किलोग्राम गांजा को जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान मौके से एक रॉयल इनफील्ड मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है&comma; जिसका उपयोग तस्करी में किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि इस दौरान कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>थानाअध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि इस मामले में कांड दर्ज कर लिया गया है और पुलिस तस्करों की पहचान में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के अनुसार&comma; गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की&comma; जिसमें बड़ी सफलता हासिल हुई है। बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

वैशाली हिंदी साहित्य सम्मेलन द्वारा धूमधाम से मनाई गई

ठिकरी गांव की सड़क बनी मुसीबत, कीचड़ में फंसी ग्रामीणों की जिंदगी

पत्नी और उसकी मां ने की पति की जमकर पिटाई, महिला कांस्टेबल खड़ी देखती रही