बैरिया बस स्टैंड में कबाड़ हालत में खड़ी बस से 40 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद, चार गिरफ्तार!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत। <&sol;strong>रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र के बैरिया बस स्टैंड में पुलिस ने नशीले पदार्थ की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 40 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है&period; पुलिस ने उनके पास से तीन एंड्रॉयड मोबाइल भी बरामद किए हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस के अनुसार&comma; 17 सितंबर को गुप्त सूचना मिली थी कि बैरिया बस स्टैंड में कबाड़ हालत में खड़ी बालाजी बस में कुछ लोग ब्राउन शुगर की खेप रखकर चोरी-छिपे बिक्री कर रहे हैं&period; सूचना के बाद सदर-02 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई&period; दंडाधिकारी की मौजूदगी में टीम ने बालाजी बस में छापेमारी कर चारों को पकड़ लिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मो&period; सद्दाम &lpar;28&rpar;&comma; पिता मो&period; मेराज&comma; रानीगंज&comma; अररिया&comma; ऋषि रंजन &lpar;28&rpar;&comma; पिता जवाहर राय&comma; कल्याणपुर&comma; समस्तीपुर&comma; दीपक झा &lpar;27&rpar;&comma; पिता ओम प्रकाश झा&comma; सिंगबारा&comma; मधेपुरा और महेश कुमार &lpar;21&rpar;&comma; पिता आशुतोष राणा&comma; शाहपुर&comma; मधेपुरा के रूप में हुई है। इस मामले में रामकृष्णानगर थाना कांड संख्या 993&sol;26&comma; दिनांक 17 सितंबर 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 8&lpar;c&rpar;&sol;21&lpar;b&rpar; के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है&period; पुलिस ने बरामद 40 ग्राम ब्राउन शुगर और तीन एंड्रॉयड मोबाइल को जब्त किया है&period; गिरफ्तार चारों आरोपितों को न्यायालय में अग्रसारित किया जा रहा है। कार्रवाई में थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा&comma; पुलिस अवर निरीक्षक पूजा कुमारी&comma; सहायक अवर निरीक्षक नंद कुमार मिश्रा&comma; सिपाही पिंटू कुमार और सिपाही निलंबर कुमार शामिल थे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

अभियुक्त को लाभ पहुंचाने के आरोप में कार्रवाई लहेरियासराय थाने की महिला दारोगा निलंबित

दुर्गापूजा संपन्न कराने को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित : जिलाधिकारी

मुख्यमंत्री बाढ़ राहत कोष में विधायक रत्नेश कुशवाहा ने दिया एक माह का वेतन