दीघा बीच पर 20 फीट ऊंची महादेव की सैंड आर्ट, मधुरेंद्र कुमार ने दिया विश्व शांति का संदेश

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>कोलकाता&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>सावन के पवित्र महीने और सोमवारी के अवसर पर बिहार के अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने पश्चिम बंगाल के दीघा समुद्र तट पर रेत से भगवान महादेव की भव्य प्रतिमा बनाकर विश्व शांति का संदेश दिया है। करीब 50 हजार टन बालू से तैयार की गई यह कलाकृति लगभग 20 फीट ऊंची बताई गई है और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कलाकृति में भगवान शिव के विराट स्वरूप के साथ नाग देवता&comma; शिवलिंग और महादेव के चरणों में प्रार्थना करते श्रद्धालु को दर्शाया गया है। वहीं रेत पर &OpenCurlyQuote;ॐ नमः शिवाय’ और &OpenCurlyQuote;Pray For World Peace’ लिखकर युद्ध और हिंसा से जूझ रही दुनिया के लिए शांति&comma; प्रेम और मानवता का संदेश दिया गया है। कलाकृति में भगवान शिव के गले में नाग देवता को भी विशेष रूप से उकेरा गया है&comma; जो आध्यात्मिकता और प्रकृति के साथ शांति के संदेश को जोड़ता है। वहीं शिवलिंग के पास पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धा और भक्ति का भाव दिखाया गया है।<br &sol;>महादेव के चरणों में नतमस्तक श्रद्धालु को कलाकार ने मानवता के प्रतीक के रूप में प्रस्तुत किया है। इसके जरिए युद्ध और हिंसा से परेशान दुनिया की ओर से शांति की प्रार्थना का संदेश दिया गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मधुरेंद्र कुमार ने कहा कि दुनिया में कहीं भी युद्ध होता है तो उसका असर केवल एक देश तक सीमित नहीं रहता&comma; बल्कि पूरी मानवता प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि कला शांति का माध्यम है और इस कलाकृति के जरिए उनका उद्देश्य दुनिया को युद्ध छोड़कर शांति&comma; प्रेम और भाईचारे का रास्ता अपनाने का संदेश देना है। समुद्र की लहरों&comma; रेत&comma; हरियाली और महादेव के विराट स्वरूप के बीच तैयार की गई यह कलाकृति धार्मिक आस्था के साथ मानवता और प्रकृति की रक्षा का संदेश भी दे रही है। कलाकृति की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में हैं और दीघा पहुंचने वाले पर्यटक इसे देखने के लिए जुट रहे हैं। बिहार की मिट्टी से निकले सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार इससे पहले भी सामाजिक&comma; धार्मिक और वैश्विक मुद्दों को अपनी रेत कला के माध्यम से प्रस्तुत करते रहे हैं। इस बार उन्होंने महादेव की भव्य कलाकृति को &OpenCurlyQuote;युद्ध नहीं&comma; शांति चाहिए&semi; हिंसा नहीं&comma; मानवता चाहिए’ के संदेश से जोड़ा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;

Related posts

क्या सच में 15 जुलाई को भारत बंद? जानिए इस रिपोर्ट में…

फेसबुक-इंस्टाग्राम सर्वर डाउन, करोड़ों यूजर्स हुए परेशान

केंद्र सरकार ने कई राज्यों के राज्यपाल बदले, बिहार को मिला नया राज्यपाल