19वां स्थापना दिवस महोत्सव : अखंड ज्योति पाठ में 501 श्याम दीवाने शामिल हुए

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; न्यूज़ क्राइम 24।<&sol;strong> &&num;8216&semi;खाटू वाले श्याम तेरा सच्चा दरबार है। तू पेड़ बसंती बागे में ऐसौ खिल खिल जाओ सा माहरे पीलो पीलो बाबो मन भावे सा कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आनो है हारे के सहारे की जय&&num;8217&semi; की जयकारों से पटना सिटी क्षेत्र भक्तिमय हो गया। मौका था श्री श्याम मंदिर सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित 19वां स्थापना दिवस समारोह में भक्तों ने बढ़चढ़ कर बाबा के दरबार में अपनी हाजरी लगाई। खाटू वाले श्री श्याम प्रभु का अलौकिक शृंगार&comma; 56 भोग&comma; भजन अमृत वर्षा अपने आप में अलग छटा भी विखेर रहा था।आचार्य सुरेश सिलोटिया की देखरेख में बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया उसके पश्चात गौरी शंकर सुल्तानिया एवं राजन दास की देखरेख में 501 महिलाओं द्वारा अखंड ज्योति पाठ किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<figure class&equals;"wp-block-image size-large"><img src&equals;"https&colon;&sol;&sol;newscrime24&period;com&sol;wp-content&sol;uploads&sol;2024&sol;02&sol;IMG-20240214-WA0040-840x382&period;jpg" alt&equals;"" class&equals;"wp-image-56219" &sol;><&sol;figure>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>महोत्सव के संयोजक मनीष हरलालका&comma; कोषाध्यक्ष राहुल अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि आज संपूर्ण विश्वभर में जहां-जहां श्री श्याम बाबा का मंदिर है वह बसंत पंचमी के अवसर पर बाबा का अंत वस्त्र पीतांबरी बदल जाता है इस पीतांबरी के चमत्कार के साथ इसका बहुत बड़ा महत्व माना जाता है इस पीतांबरी के एक टुकड़े से मुर्दा में भी जान आ जाती है और बड़े से बड़े रोग से छुटकारा मिल जाता है आज के इस श्रृंगार का बहुत बड़ा महत्व है भजन संध्या में उदयपुर से आई केमिता राठौर ने भजनों की रस गंगा बहाई एक से एक भजन सुना कर भक्तों को भाव विभोर कर दिया। भक्त भक्ति रस की गंगा में अर्धरात्रि तक डुबकियां लगाते रहे। महोत्सव को सफल बनाने में अध्यक्ष अमर अग्रवाल&comma; सचिव दिलीप डीडवानिया&comma; रमन प्रकाश शाह&comma; प्रदीप जैन&comma; अरविंद लोयलका&comma; संजीव देवड़ा&comma; शशि सुल्तानिया&comma; प्रमोद दारूका&comma; गोपी शर्मा&comma; सोनू बेडिवाल के साथ श्याम सेना के सदस्य सक्रिय थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

28 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार!

राजीव नगर में निजी भूखंड पर निर्माण रोकने का आरोप, अलका देवी ने डिप्टी सीएम से की जांच की मांग

इमलीतल फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी रोहन कुमार गिरफ्तार, तीन देशी कट्टा व छह कारतूस बरामद!