पटना सिटी में 18वां श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव 8 व 9 फरवरी को

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; रॉबीन राज।<&sol;strong> श्री श्याम सेवा प्रचार समिति की ओर से आगामी महीने में 18वां श्री श्याम फाल्गुन निशान महोत्सव बड़े ही श्रद्धा&comma; भक्ति और धूमधाम के साथ आयोजित किया जाएगा। यह दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 8 फरवरी एवं 9 फरवरी 2026 को श्री सनातन धर्म सभा भवन&comma; पटना सिटी में संपन्न होगा। समिति के अनुसार&comma; 8 फरवरी को प्रातः 7 बजे से पूजा का शुभारंभ होगा। इसके पश्चात प्रातः 8&colon;30 बजे से अखंड ज्योत पाठ आयोजित किया जाएगा। सायंकाल 6 बजे से भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा&comma; जो प्रभु की इच्छा तक चलेगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस दौरान इत्र की वर्षा&comma; भव्य दरबार एवं विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। वहीं 9 फरवरी को प्रातः 8&colon;30 बजे से भव्य निशान शोभा यात्रा निकाली जाएगी&comma; जिसमें बड़ी संख्या में श्याम भक्तों के शामिल होने की संभावना है। श्री श्याम सेवा प्रचार समिति ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्याम प्रभु का भव्य और आलौकिक दरबार सजाया जाएगा। समिति ने सभी श्याम भक्तों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रमों में शामिल होकर पुण्य के भागी बनें।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

1 अणे मार्ग में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, बड़ी संख्या में रोजेदारों ने की शिरकत

समृद्धि यात्रा पर लछुआड़ पहुंचे सीएम, 914 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

रामनवमी व ईद को लेकर शेखपुरा प्रशासन सतर्क, शांति समिति की बैठक आयोजित