10 वर्षीय बालक रहस्यमय ढंग से लापता, मां ने थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित। <&sol;strong>फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय गंज मोहल्ले से एक 10 वर्षीय बालक के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है&period; काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला तो उसकी मां ने फुलवारी शरीफ थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय गंज निवासी हिंदू देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि वह अस्पताल में दाई का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती हैं&period; 11 जून की सुबह करीब तीन बजे वह काम पर चली गई थीं&period; उस समय उनके सभी बच्चे घर पर मौजूद थे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>महिला के अनुसार जब वह वापस घर लौटी तो उसके अन्य बच्चों ने बताया कि छोटा बेटा सूरज कुमार घर में नहीं है&period; बच्चों ने बताया कि मां के काम पर जाने के करीब एक घंटे बाद सुबह लगभग नौ बजे सूरज घर से निकल गया था और उसके बाद वापस नहीं लौटा। लापता बालक की पहचान सूरज कुमार के रूप में हुई है&period; उसकी उम्र करीब 10 वर्ष बताई गई है&period; उसका रंग गोरा है&period; गुम होने के समय उसने गुलाबी रंग की टी-शर्ट&comma; काला जींस पैंट तथा हवाई चप्पल पहन रखी थी। परिजनों ने अपने स्तर से रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की&comma; लेकिन बच्चे का कोई पता नहीं चल सका&period; इसके बाद फुलवारी शरीफ थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर बालक की तलाश शुरू कर दी है&period; थाना पुलिस आसपास के इलाकों में खोजबीन करने के साथ-साथ अन्य थानों को भी सूचना भेज रही है&period; परिजनों ने आम लोगों से भी बच्चे के संबंध में कोई जानकारी मिलने पर पुलिस अथवा परिवार को सूचना देने की अपील की है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

आईजी विकास वैभव की मौजूदगी में मगध क्षेत्र के सभी थानों में पुलिस-पब्लिक लोक संवाद गोष्ठी आयोजित

डीएम कुन्दन कुमार के निर्देश पर पटना में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, ₹85,200 जुर्माना वसूला

पटना सिटी में हथियार लहराने का वीडियो पड़ा भारी : 2 गिरफ्तार, 2 विधिविरुद्ध बालक निरुद्ध