धान बिक्री के रुपये ले जा रहे किसान का 1.50 लाख उड़ाया!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>बिहटा&lpar;अजित यादव&rpar;&colon; <&sol;strong>राजधानी पटना में बेलगाम हो चुके अपराधियों ने बिहटा के सदीसोपूर इलाके में एक किसान का धान बिक्री के डेढ़ लाख रुपये बैंक से निकालकर घर जाने के दौरान एक चाय दुकान के पास उड़ा लिया। घटना के बाद किसान के होश उड़ गए घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>दरअसल हुआ यूं कि नौबतपुर के रहने वाले किसान बिहटा के स्टेट बैंक गए थे। वहां से धान की बिक्री के रुपए डेढ़ लाख रुपए निकालकर घर लौटने के दौरान सदीसोपुर में चाय दुकान पर चाय पीने लगे । वही बैंक से ही पीछा कर रहे अपराधियों ने किसान का ₹1 लाख 50 हजार रुपए वाला झोला झपट कर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित किसान के परिवार में मायूसी का आलम है। मिली जानकारी के मुताबिक नौबतपुर के नरेंद्र रामपुर गांव निवासी इंदल यादव बैंक से पैसा निकाल घर जा रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने डेढ़ लाख रुपया झपट लिये। बताया जाता है कि इंदर यादव धान के बिक्री का पैसा बिहटा भारतीय स्टेट बैंक से डेढ़ लाख रुपए की निकासी करके साइकिल से घर लौट रहे थे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सदिसोपुर के मुन्ना चाय दुकान के पास इंदर यादव ने साइकिल लगाकर एक दुकान में चाय पीने लगे। इसी दौरान अपराधियों ने रुपयों से भरा बैग को काटकर डेढ़ लाख रुपए निकालकर फरार हो गए। वारदात के बाद वहां के लोग सकते में है। इंदर यादव चाय पी कर जब साइकिल के पास पहुंचे तो देखा कि उनका बैग फटा हुआ है और पैसा बैग से गायब है। घटना से आहत इंदर यादव ने इस बात की सूचना बिहटा थाने को दी। बिहटा थानेदार ने कहा कि पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

बेगूसराय पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में प्रथम वरीयता के वोट की अपील

फुलकाहा दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां महागौरी के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शीतला मंदिर में किए पूजा-अर्चना