9वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की 05 टीमें चक्रवात “यास” से निपटने के लिए विमान से रवाना

&NewLine;<p><strong>बिहटा&lpar;आनंद मोहन&rpar;&colon;<&sol;strong> 9वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की 05 टीमें चक्रवाती तूफान &OpenCurlyDoubleQuote;यास” से निपटने के लिए रविवार को सुबह हरविंदर सिंह&comma; द्वितीय कमानअधिकारी&comma; 9वीं बटालियन एन0डी0आर0एफ0 के नेतृत्व में जयप्रकाश नारायण एयरपोर्ट से एयरफोर्स के स्पेशल विमान से पश्चिम बंगाल राज्य के विभिन्न जिलों के लिए रवाना हुई। सभी 05 टीमें अत्याधुनिक आपदा प्रबंधन तथा संचार उपकरणों से लैस है। कमान्डेंट विजय सिन्हा ने बताया कि एनडीआरएफ बल मुख्यालय नई दिल्ली के आदेशानुसार पश्चिम बंगाल राज्य में चक्रवात &OpenCurlyDoubleQuote;यास” से कुशलतापूर्वक निपटने के लिए 9वीं वाहिनी की इन 05 टीमों को चक्रवाती तूफान से निपटने के लिए पश्चिम बंगाल के कोलकाता&comma; उत्तर तथा दक्षिण 24 परगना जिलों में तैनात किया जाएगा। इन टीमों में कुल 145 बचावकर्मी शामिल है जो चक्रवाती तूफान &&num;8220&semi;यास” के दौरान हर चुनौती का सामना करने को तैयार है तथा आपदा के इस घड़ी में स्थानीय लोगों को हर सम्भव मदद करेंगे&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<figure class&equals;"wp-block-image size-large"><img src&equals;"https&colon;&sol;&sol;newscrime24&period;com&sol;wp-content&sol;uploads&sol;2021&sol;05&sol;16217700366318289354644749388158&period;jpg" alt&equals;"" class&equals;"wp-image-18779" &sol;><&sol;figure>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कमान्डेंट विजय सिन्हा ने बताया कि एनडीआरएफ ने बताया कि चक्रवाती तूफान &OpenCurlyDoubleQuote;यास” को लेकर पहले से ही आंध्र प्रदेश&comma; ओडीशा&comma; तमिलनाडु&comma; पश्चिम बंगाल और अंडमान-निकोबार में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसका सबसे ज्यादा असर बंगाल और ओडिशा पर पड़ेगा। अंडमान और निकोबार और पूर्वी तट के कुछ इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है। इससे बाढ़ का खतरा भी बन सकता है।<br &sol;>ऑपेरशन के दौरान एनडीआरएफ के कार्मिक कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव का भी पूरा ध्यान रख रहे हैं और इस संक्रमण से बचाव के सभी दिशा-निर्देशों का पालन कर रहे हैं।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

फुलवारी शरीफ में ‘दी हब’ लाइफ स्टाइल स्टोर का भव्य शुभारंभ, 99 रुपये से शुरू हुआ बेहतरीन कलेक्शन

पहले नाना ने बेची जमीन, अब नाती ने किया दावा

बच्चों के चरित्र निर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका : काज़ी मुहम्मद अंजर आलम कासमी