वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एसपी, बेटा और बॉडीगार्ड घायल, एसपी को मेडिका में भर्ती कराया गया!

राँची: लोहरदगा एसपी (ऑपरेशन) विवेकानंद सिंह का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस सड़क दुर्घटना में एसपी उनके बेटे और बॉडीगार्ड घायल हो गए है। जानकारी के अनुसार यह सड़क दुर्घटना बीजूपाड़ा के करकट चौंरा के पास हुई है।सड़क दुर्घटना में घायल एसपी विवेकानन्द सिंह को मांडर मिशन स्थित कॉन्स्टेंटलिवन्स हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार करने के बाद मेडिका बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है.

लोहरदगा से राँची आने के दौरान हुई दुर्घटना-

Advertisements

जानकारी के अनुसार एसपी विवेकानंद सिंह अपने पुत्र के साथ शनिवार को लोहरदगा से राँची आ रहे थे ।इसी क्रम में बीजूपाड़ा के पास उनका वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस सड़क दुर्घटना में एसपी विवेकानंद सिंह उनके पुत्र अर्णव सिंह के अलावा बॉडीगार्ड रूपनारायण महतो, दिलीप उरांव और चालक विनोद कुमार घायल हो गए है।

Related posts

बिहार के नए DGP होंगे आलोक राज

राम स्वरूप अणखी पंजाबी साहित्य के “थॉमस हार्डी” थे राम स्वरूप अणखी विषयक संगोष्ठी

राजधानी में बेखौफ अपराधियों ने सरपंच को मारी गोली, हालत नाजूक