बाल संप्रेषण गृह में हंगामाः 15 बाल कैदियों के खिलाफ FIR!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>धनबाद&lpar;न्यूज़ क्राइम24&rpar;&colon; <&sol;strong>धनसार थाना क्षेत्र के बरमसिया स्थित बाल संप्रेषण गृह के 15 बाल कैदियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है&period; सभी अंडर ट्रायल के बाल कैदी हैं&period; संप्रेषण गृह के प्रभारी अधीक्षक पारसनाथ तांती ने 15 अज्ञात बाल कैदियों के खिलाफ धनसार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>धनसार थाना क्षेत्र के बरमसिया बाल संप्रेषण गृह में मंगलवार रात दो गुटों में जमकर हंगामा हुआ&period; कैदियों में मारपीट हुई तो स्थानीय लोगों ने बाल कैदियों पर पत्थरबाजी करने और वहां से गुजरने वाली महिलाओं पर फब्तियां कसने को लेकर जमकर बवाल काटा&period; इसको लेकर बाल कैदियों ने लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया&period; देर रात तक बाल संप्रेषण गृह के आसपास हंगामा होता रहा&period; पुलिस के वहां पहुंचने पर लोगों को शांत कर कार्रवाई का भरोसा देकर मामले को शांत कराया गया&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>15 बाल कैदियों के खिलाफ FIR-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस मामले में 15 बाल कैदियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है&period; सभी अंडर ट्रायल के बाल कैदी हैं&period; संप्रेषण गृह के प्रभारी अधीक्षक पारसनाथ तांती ने 15 अज्ञात बाल कैदियों के खिलाफ धनसार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>दर्ज प्राथमिकी में प्रभारी अधीक्षक पारसनाथ तांती ने बताया है कि मंगलवार की रात संप्रेषण गृह में तैनात सुरक्षा गार्ड बैजनाथ और अनिल ने सूचना दी&period; जिसमें उन्होंने बताया कि अंडर ट्रायल बाल कैदियों के बीच लाठीडंडे और रॉड से मारपीट की जा रही है&period; संप्रेषण गृह पहुंचने के बाद मारपीट कर रहे कैदियों को रोका गया&period; लेकिन वो कोई बात सुनने को तैयार नहीं थे&comma; उल्टे उग्र हो गए&period; गार्ड ने कैदियों को छुड़ाया&comma; इस दौरान दोनों गार्ड घायल हो गए&period; पुलिस बल के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ&period; पुलिस ने लाठी&comma; रॉड और डंडा मौके से बरामद किया है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>क्या है पूरा मामला-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>धनसार थाना क्षेत्र के बरमसिया स्थित बाल संप्रेषण गृह में मंगलवार की रात बाल संप्रेषण गृह में अंडर ट्रायल कैदियों के बीच जमकर मारपीट हुई&period; आसपास के लोगों ने कैदियों पर पत्थरबाजी करने&comma; लड़कियों पर फब्तियां कसने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया&period; बाल कैदियों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई&period; बाल कैदियों ने संप्रेषण गृह के अंदर तोड़फोड़ भी की&period; इस घटना में एक बाल कैदी गंभीर रुप से घायल है&comma; जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया&period; कुछ अन्य बाल कैदियों को भी चोटें आई हैं&period; स्थानीय लोगों के द्वारा भी मौके पर हंगामा किया गया&period; लोगों ने बाल कैदियों के ऊपर पत्थरबाजी करने और राह चलने वाली गांव की महिलाओं और लड़कियों पर फब्तियां कसने का आरोप लगाया है&period; स्थानीय लोग बाल कैदियों की करतूतों से बेहद आक्रोशित हो गए&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>स्थानीय लोगों ने कहा कि अक्सर बाल कैदी छत और खिड़कियों से पत्थर फेंकते हैं&period; इस ओर से आने जाने वाली गांव की महिलाओं और लड़कियों के ऊपर फब्तियां कसते हैं&period; गृह के अंदर से जोर जोर से चिल्लाकर कहते हैं कि हम नक्सली हैं&period; हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता&period; मंगलवार को भी बाल कैदियों ने पत्थरबाजी की&comma; जिसके बाद लोग आक्रोशित हो उठे और हंगामा करने लगे&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वहीं&comma; बाल संप्रेषण गृह के अधिकारी ने बताया कि अंडर ट्रायल बाल कैदियों में मारपीट हुई है&period; सजायाफ्ता कैदी अपने वार्ड में है&period; उन्होंने कहा कि अंडर ट्रायल बाल कैदियों का कहना है कि सजायाफ्ता कैदी उन लोगों के साथ गाली-गलौच करते हैं&period; अंडर ट्रायल बाल कैदियों ने दूसरे बाल गृह में शिफ्ट करने की मांग की थी&period; इनकी मांग को वरीय पदाधिकारियों के साथ-साथ मजिस्ट्रेट के समक्ष भी रखी गई है&period; सूचना मिलने के बाद जब यहां पहुंचे तो देखा ये लोग पत्थरबाजी कर रहे हैं&period; इन्होंने बाल संप्रेषण गृह के अंदर तोड़फोड़ भी की है&period; सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना की सूचना मिलने के बाद एएसपी मनोज स्वर्गियार मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे&period; बाल कैदियों की ओर से की गई पत्थरबाजी में पुलिस के तीन जवानों को भी चोटें आईं&comma; जिसके बाद एएसपी ने अतिरिक्त पुलिस बल मंगाया गया&period; पुलिस ने इसके लिए हल्का बल प्रयोग किया&comma; जिसके बाद बाल कैदी शांत हुए&period; एएसपी मनोज स्वर्गियार ने कहा कि तीन जवानों को चोटें आईं हैं&period; एक बाल कैदी को ज्यादा गंभीर देखते हुए अस्पताल में भर्ती कराया गया है&period; कुछ अन्य बाल कैदियों को हल्की चोटें आईं हैं&period; उन्होंने कहा कि संप्रेषण गृह की चौकसी बढ़ा दी गई है&period; अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है&period;<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”