बार-बार जेल मैनुअल का उल्लंघन कर रहे हैं लालू, तिहाड़ जेल हो शिफ्ट : अश्विनी चौबे

&NewLine;<p><strong>पटना&lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;&colon;<&sol;strong> राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव द्वारा बीजेपी के पीरपैंती से विधायक को फोन पर प्रलोभन देने पर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि बार-बार लालू यादव जेल मैनुअल का उल्लंघन कर रहे हैं। उन्हें तिहाड़ जेल शिफ्ट कर देना चाहिए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जेल में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव बीमारी के इलाज के नाम पर रिम्स डायरेक्टर के आवास से अपनी पार्टी का संचालन कर रहे हैं। चुनाव में भी वह लगातार सक्रिय रहे। झारखंड सरकार को इसे तुरंत संज्ञान में लेते हुए जांच करना चाहिए और उन्हें जेल में शिफ्ट करा देना चाहिए। उन पर कड़ी निगरानी रखने की भी जरूरत है। वे लगातार लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रहे हैं। प्रलोभन देने का कार्य अत्यंत निंदनीय है। यह कार्य लोकतंत्र को कमजोर करने वाला है। राजद का यही चाल&comma; चेहरा व चरित्र रहा है। उन्हें तत्काल जेल में शिफ्ट करा देना चाहिए। पूरे प्रकरण की जांच होनी चाहिए साथ ही उन्हें तिहाड़ जेल भी शिफ्ट कर दिया जाए। अगर वह बीमार है तो उनका इलाज झारखंड सरकार एम्स दिल्ली या बेंगलुरु के निमहंस में कराए। लालू यादव लगातार रांची से अपने पार्टी का संचालन कर रहे हैं। यह सरासर जेल मैनुअल का उल्लंघन है&comma; उन पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

कंपार्टमेंट परीक्षा में गणित विषय शांतिपूर्ण संपन्न, 47 छात्राओं को मिला मार्गदर्शन का लाभ

राज्यपाल का OTA गया दौरा, सैन्य नेतृत्व पर दिया प्रेरक व्याख्यान

19 औद्योगिक इकाइयों को 20.04 एकड़ भूमि आवंटित, लगभग ₹284 करोड़ निवेश से लगभग 1200 रोजगार के अवसरों का सृजन