प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या!

&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&colon;<&sol;strong> राजधानी पटना में प्रेम प्रसंग में<br>युवक की हत्या हुई है&period; हत्या से नाराज लोगों ने आज प्रेमिका के घर पर पथराव किया है&period; यह घटना बहादुरपुर थाना क्षेत्र के अजीमाबाद की है&period;घटना के बारे में युवक अंशु के परिजनों ने पुलिस को बताया है कि प्रेमिका ही युवक को बीती रात में कॉल कर बुलायी थी&period; जिसके बाद वह घर नहीं लौटा&period; उसकी हत्या गला काटकर कर दी गई&period; पटना पुलिस ने प्रेमिका समेत दो गिरफ्तार कर लिया है&period; घटना की सूचना मिलने के बाद युवक के परिजन आक्रोशित हो गए और प्रेमिका के घर पर हमला बोल दिया&period; प्रेमिका के घर पर पथराव किया गया है&period; इस घटना के बाद अफरातफरी का माहौल बना हुआ है&period; पुलिस ने प्रेमिका समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है&period; पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है&period; फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है&period; पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा&period; पुलिस प्रेमिका से पूछताछ करने वाली है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रमुख पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर दिए सख्त निर्देश

निवेश पर तीन गुना मुनाफे और कार-बाइक पर भारी छूट का झांसा, 25 से 30 लोग फंसे

महावीर मंदिर में मां दुर्गा की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु