पीडीएस दुकान का औचक निरीक्षण, मचा हड़कंप!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>मनेर&lpar;आनंद मोहन&rpar;&colon; <&sol;strong>बुधवार को दानापुर अनुमंडल पदाधिकारी विनोद दूहन ने मनेर प्रखंड अंतर्गत बाक पंचायत के सार्वजनिक वितरण प्रणाली व पीडीएस दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रखंड के सभी दुकानदार को चेतावनी दी गई कि लाभुकों को निर्धारित मात्रा में अनाज का वितरण करें। यदि जांच में किसी भी तरह की अनियमितता पाई गई तो दुकानदारों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अनुमंडल पदाधिकारी के साथ औचक निरीक्षण में प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद भी थे। इसी क्रम में दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है। मालूम हो कि जनवितरण दुकानदारों के यहां से गरीबों को प्रधानमंत्री अन्न योजना से प्रति व्यक्ति 5 किलो अनाज मुफ्त में दिया जा रहा है। जिसमें कहीं-कहीं शिकायत प्राप्त हो रही है कि लोग 5 किलोग्राम से कम अनाज वितरण कर रहे हैं। जो गरीबों की हक मारी है इसलिए अनुमंडल पदाधिकारी ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी है कि किसी भी कीमत में गरीबों को निर्धारित मात्रा से कम अनाज नहीं दिया जाए।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बरबीघा में PMSMA के तहत लगा निःशुल्क प्रसवपूर्व जांच शिविर, गर्भवती महिलाओं को मिलीं मुफ्त सेवाएं

आदर्श ग्राम योजना के तहत शेखपुरा के 21 गांवों का चयन, समाहरणालय में हुई कार्यशाला

किसानों को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक मिलेगा एग्रीकल्चर फीडर से बिजली: सीएम सम्राट चौधरी