नवादा में कमरे में सोए जलवाहक की अपराधियों ने रेता गला!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>नवादा&lpar;अवध भारती&rpar;&colon;<&sol;strong> जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के छ्बैल गांव में जलवाहक बरन ठाकुर की गला रेत कर हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि जल वाहक गांव के पानी टंकी के कमरे में सोया हुआ था। तभी बाइक से दो अपराधी पहुंचे और चाकू से गला रेत दिया। जख्मी हालत में बरन वहां से घर की ओर भागा और पुलिस को इसकी सूचना दी। थाना की पुलिस वहां पहुंची और घायल को लेकर इलाज के लिए पीएचसी ले गई। लेकिन बीच रास्ते में ही घायल ने दम तोड़ दिया। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। लेकिन कहा जा रहा कि मरने से पहले जल वाहक ने पुलिस को हमलावरों के बारे में कुछ जानकारी दी है। जिसे पुलिस अभी गुप्त रखे हुए है। मामले की जांच की जा रही है। अपराधियों की धर पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। इधर घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल है। गांव में दहशत व्याप्त हो गया है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

श्री आनंदम् योग केंद्र में सजेगी डांडिया महोत्सव की शाम

दुर्गा पूजा को लेकर जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा, सजगता से सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संधारण का निदेश

बिहार प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी रोहन गुप्ता ने गुरु घर में माथा टेका