नवविवाहिता का शव कमरे में फंदे से झूलता मिला!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>रांची&lpar;न्यूज़ क्राइम24&rpar;&colon;<&sol;strong> रामगढ़ के शास्त्रीनगर नईसराय निवासी एक नवविवाहिता अंकिता कुमारी का शव शनिवार को उसके कमरे से फांसी के फंदे से झूलता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इस संबंध में बमडीह&comma;बरवाडीह &lpar;लातेहार&rpar; निवासी मृतका के भाई अनिकेत कुमार ने रामगढ़ थाने में दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या का आरोप लगाकर रामगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतका के आरोपी पति पवन कुमार को हिरासत में लिया है। इधर&comma;आरोपी पति का कहना है कि उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका के भाई ने कहा कि गत 13 मार्च को उसकी बहन की शादी पवन कुमार से हुई थी। साम‌र्थ्य के मुताबिक नकद सहित दहेज दिए थे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>शादी के बाद से ही उसकी बहन को ससुराल में प्रताड़ित किया जाता रहा। हमेशा उसके साथ मारपीट भी होती थी। शनिवार की सुबह 8&period;30 बजे के करीब उसकी बहन की हत्या कर दी गई है। आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी का फंदा बनाकर टांग दिया गया था। पति पवन कुमार के अलावा ननद गुड़िया देवी सहित ससुराल के अन्य लोगों ने मिलकर बहन की हत्या कर दी है। इस संबंध में रामगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विद्याशंकर ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लग पाएगा। फिलहाल पति को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ की जा रही है। इसके बाद ही कुछ पता चल पाएगा।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पिछले दिनों हुई चेन छिनतई की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कई आवश्यक निर्देश दिए गए

डीजीपी तदाशा मिश्रा ने की अपराध समीक्षा, केनरा बैंक डकैती और फायरिंग कांड में जल्द गिरफ्तारी के दिए निर्देश

प्रिंस खान का भाई बंटी खान कोलकाता से गिरफ्तारी!