नए कृषि कानून के विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

&NewLine;<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon;<&sol;strong> भारत सरकार द्वारा नए कृषि बिल के विरोध में देशभर में किसानों का आंदोलन जारी है। इसी कड़ी में आज बुलाए गए भारत बंद के मद्देनजर बथनाहा-वीरपुर सड़क के मिल्की डुमरिया चौक पर लोगो ने किया किसान बिल के विरोध में सड़क जाम कर प्रदर्शन किया&period; भारत सरकार द्वारा लाये गये किसान बिल के विरोध में लोगों ने रोड पर उतर कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।इस दौरान सड़क पर आवागमन लगभग 2 घंटे ठप रहा। लोगों ने सरकार द्वारा लाये गये बिल को वापस लेने की मांग की&period; वहीं भंगही पंचायत के युवा नेता दीप प्रकाश यादव ने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता है&period; अगर कोई भी सरकार किसानो के खिलाफ काम करेगा&comma;तो हम उनका विरोध सडक़ से लेकर सदन तक करेंगे&period; सड़क जाम की सूचना पर मोके पर पहुंच कर फुलकाहा थानाध्यक्ष हरेश तिवारी ने भी लोगों से शांतिपूर्वक विरोध करने की अपील की&comma;तब जाकर आवागमन सुचारू हो पाया। वहीं इस प्रदर्शन में उद्यानन्द यादव&comma; अजय यादव&comma; रणधीर यादव&comma; अनीश यादव&comma; मज्जुद्दीन अंसारी&comma; लालू&comma; शिव&comma; कुंदन&comma; राज किशोर यादव आदि सैकड़ों स्थानीय ग्रामीण शामिल थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बिहार : केंद्र-राज्य के सहयोग से बिहार में विकास को मिलेगी रफ्तार : 1 जुलाई से लागू होगी VB G RAM G योजना

डीएम ने जन-कल्याण शिविर का किया औचक निरीक्षण : आई-कार्ड अनिवार्य, 30 जून तक लंबित काम निपटाने के निर्देश

नशा मुक्त सप्ताह’: अनुमंडल से प्रखंड तक अधिकारियों-कर्मियों ने ली ‘नशा मुक्त भारत’ की शपथ