दो मंजिला छत से गिरकर महिला की मौत, स्वजनों में मचा कोहराम!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>जमुई&lpar;मो&period; अंजुम आलम&rpar;&colon; <&sol;strong>नगर परिषद क्षेत्र के महिसौड़ी मुहल्ला स्थित वार्ड संख्या 12 में  रविवार की सुबह दो मंजिला छत से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे स्थानीय लोगों द्वारा आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर अरविंद कुमार ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका महिला की पहचान मुंगेर जिले के गंगटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बनहरा गांव निवासी भविशंकर प्रसाद सिंह की पत्नी मुन्नी देवी के रूप में हुई है। स्वजनों ने बताया कि भविशंकर सिंह महिसौड़ी मुहल्ला के वार्ड संख्या 12 में नया मकान बनाए थे जहां तकरीबन 3 वर्षों से अपनी पत्नी मुन्नी देवी और दो पुत्री के साथ रह रहे थे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<figure class&equals;"wp-block-gallery columns-1 is-cropped wp-block-gallery-1 is-layout-flex wp-block-gallery-is-layout-flex"><ul class&equals;"blocks-gallery-grid"><li class&equals;"blocks-gallery-item"><figure><img src&equals;"https&colon;&sol;&sol;newscrime24&period;com&sol;wp-content&sol;uploads&sol;2020&sol;11&sol;WaterMark&lowbar;2020-11-30-08-52-29&period;jpg" data-id&equals;"11799" class&equals;"wp-image-11799" &sol;><&sol;figure><&sol;li><&sol;ul><&sol;figure>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>किसी काम को लेकर भविशंकर सिंह दो दिन पहले अपने गांव बनहरा गए हुए थे। मकान के ऊपर दो मंजिला छत पर निर्माण कार्य चल रहा था। जिसमें पानी देकर छत से नीचे उतरने के दौरान पैर फिसल गया और वह सीधा सीढ़ी से नीचे गिर गई जिससे उनकी मौत अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में ही हो गई। मृतका के पति पटना सचिवालय में ड्राइवर के पद से कुछ वर्ष पहले रिटायर्ड हुए थे। मृतका को दो पुत्री है। इधर महिला की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बरबीघा में PMSMA के तहत लगा निःशुल्क प्रसवपूर्व जांच शिविर, गर्भवती महिलाओं को मिलीं मुफ्त सेवाएं

आदर्श ग्राम योजना के तहत शेखपुरा के 21 गांवों का चयन, समाहरणालय में हुई कार्यशाला

किसानों को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक मिलेगा एग्रीकल्चर फीडर से बिजली: सीएम सम्राट चौधरी