ठग गिरोह का भंडाफोड़!

&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;&colon;<&sol;strong> पटना पुलिस ने ठग गिरोह का भंडा फोड़ किया है। मामला है पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के मोर्चा रोड इलाके में स्थित पंजाब नैशनल बैंक का। जहाँ दो ठंग ने दो लाख रुपये की नोट की गड्डी बना कर ऊपर असली नोट और नीचे सादा कागज रख कर भोले भाले लोगो के गाढ़ी कमाई को लूटने का काम कर रहे थे।जिसमें एक व्यक्ति ठगी का शिकार हो गया। बही ठगी का शिकार हुए पीड़ित व्यक्ति ने इस मामले में पुलिस को सूचना दी ।जहाँ पुलिस ने मौके पर पहुँच कर उस ठग को दो लाख के नकली नोट बंडल के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। बही पुलिस को देख कर गिरोह के एक अन्य सदस्य मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार ठग की पहचान भागलपुर निवासी राकेश कुमार के रूप में किया।जो अपने एक और साथी के साथ होटल में ठहरा हुआ था और पटना सिटी के बैंकों में जाकर लोगो को ठगने का काम कर रहा था। पुलिस ने बताया कि ठग राकेश और उसके साथी पंजाब नैशनल बैक में नोट का बंडल दिखा कर बैंक में एक व्यक्ति को ठगने का काम कर रहा था। ठग ने बैंक उपभोगता को अपनी समस्या बताते हुए कहा कि इस बैंक में उसका खाता नही है और उसे जरूरी काम से बाहर जाना है&comma;ऐसे में इतनी मोटी रकम लेकर बाहर जाना खतरे से खाली नही है। इसलिए आप के खाते में जमा करा देता हूँ फिलहाल इसके बदले में 40 हजार रुपया दे दे और लौट कर आने पर कमिसन काट कर मेरा बचा हुआ रुपया बापस दे देंगे। इस झांसे में आकर बह व्यक्ति 40 हजार रुपया दे रहा था कि उसकी नजर कागज के नोट बना बंडल पर पड़ा तो देने में असमर्थ जताई पर ठग ने झांसे में लेकर जल्द 40 हजार रुपया देने की बात कही ।जिसके बाद पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी और त्वरित करवाई करते हुए पुलिस ने न नोट के नकली बंडल के साथ उसे गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार ठग से कड़ी पूछ ताछ कर रही है और फरार ठग की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

विश्व जनसंख्या दिवस पर पटना वीमेंस कॉलेज में बनी मानव श्रृंखला, 150 प्रतिभागियों ने दिया जागरूकता का संदेश

झमाझम बारिश से पटना एम्स रोड से लेकर फुलवारी, संपतचक और रामकृष्ण नगर तक जलजमाव

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सांसद पूर्णिया द्वारा समाहरणालय में टीबी ग्रसित मरीजों को उपलब्ध कराई गई पोषण सामग्री