चिकेन खरीदने गये युवक से मोलभाव करने को लेकर मारपीट

<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon;<&sol;strong> जिले के बथनाहा हाट चौक पर शुक्रवार की देर रात्रि को चिकेन खरीदने गए युवक से मोलभाव करने के क्रम में तू तू मैं मैं हो गया जिसके बाद दोनों ही पक्षों में जम कर मारपीट हो गया । प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि दोनों ही पक्षों में मारपीट का मामला इस कदर भड़का कि कुछ देर के लिए बथनाहा हाट चौक पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई तथा पुलिस को बुलाना पड़ा । बताया जाता है कि पुलिस के आने के बाद दोनों ही पक्षों के बीच मामला किसी तरह शांत हो पाया । वही घटना में बुरी तरह से घायल भटियाही वार्ड संख्या 1 निवासी संतोष कुमार दास का ईलाज रेफरल अस्पताल फारबिसगंज में कराया गया जिन्हें सर पर कई टाका लगा है । वही पीड़ित संतोष कुमार दास के द्वारा बथनाहा ओपी में आवेदन देकर न्याय का गुहार लगाया है । उन्होंने अपने आवेदन में अमौना के मो सलमान तथा मो राजा &comma; पिता &&num;8211&semi; मो कलाम को नामजद बनाते हुवे कहा कि इन लोगो के द्वारा चिकेन काटने वाला धारदार हथियार से सर पर वार किया गया तथा लात घुसा से भी मारपीट किया गया तथा जाति सूचक शब्द का भी प्रयोग किया गया । वही घटना के बाद कई लोगो ने दो पक्षों के बीच माहौल बिगाड़ने का प्रयास भी किया गया जिसे पुलिस ने अपने सूझ बूझ से निबट लिया&period; इस बाबत बथनाहा ओपी के एस आई विजय पासवान ने बताया कि पीड़ित पक्ष से मिले आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है आरोपियों की धड़पकड़ के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मुख्यमंत्री ने गंगाजी राजगृह जलाशय का किया निरीक्षण

जीविका के रोजगार मेले में 326 युवाओं को जॉब ऑफर, 802 का हुआ पंजीकरण

कोचिंग छात्रा मौत मामला : दरिंदगी के बाद छत से फेंक कर हत्या का आरोप