अपराधियों ने अमरथ से दो मज़दूर को अगवा कर पुरसंडा मोड़ के समीप छोड़ा!

जमुई(मो. अंजुम आलम): सदर प्रखंड के अमरथ दरगाह के समीप शनिवार की रात अज्ञात अपराधियों ने दो मजदूर को अगवा कर लिया। जब तक लोगों की नजर पड़ती तब तक वे लोग बोलेरो वाहन से हरला,शंकुरहा की ओर फरार हो गए। अपहृत मज़दूर की पहचान सदर थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव निवासी 38 वर्षीय दरोगी मांझी के रूप में हुई है। जबकि दूसरा मज़दूर इसी का साढ़ू बताया जाता है। इधर घटना की जानकारी टाउन थाना को दी गई उसके बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस द्वारा घटना की छानबीन की जा रही थी की घटना के तकरीबन डेढ़ घंटे के बाद अपराधियों ने दोनों मज़दूर को लखीसराय के पुरसंडा के समीप छोड़ दिया। हालांकि हलसी थाना की पुलिस द्वारा अपराधियों के साथ बोलेरो वाहन को पकड़ने की बातें सामने आ रही हैं। बता दें कि दरोगी मांझी और उनका साढ़ू हमेशा की तरह एसकेएस चिमनी अमरथ से मज़दूरी कर साइकिल से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान अमरथ दरगाह के समीप बोलेरो से कुछ आदमी उतरा और दोनों को जबरन बोलेरो में बैठाने लगा। इसी दौरान अमरथ के एक व्यक्ति द्वारा अपराधियों की सारी हरकत को देख इसकी सूचना ग्रामीणों को दी गई। वहीं समाजसेवी पप्पू मंडल भी घटना स्थल पर पहुंच कर स्थानीय लोगों से जानकारी लेते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष एके आज़ाद को जानकारी दी। इस दौरान अपहरण की खबर चारों ओर फैल गई। हलसी थाना को भी खबर किया गया। जिस वजह से अपराधियों द्वारा दोनों को छोड़ दिया गया। फिलहाल अपहरण के कारणों का पता नहीं चल सका है। अपहृत मज़दूर कुछ बोलने में डर रहे हैं। दोनों को पुलिस द्वारा घर भेज दिया गया है। वहीं पुलिस घटना के हर पहलू पर छानबीन में जुटी हुई है। घटना स्थल से अपहृत का एक साइकिल भी बरामद किया गया था। अपहृत मज़दूर से पूछ ताछ के बाद ही घटना की जानकारी हो पाएगी।

Advertisements

Related posts

जिला के 4 मार्शल आर्ट खिलाड़ियों को मिला खेल सम्मान

सन्देहहास्पद स्थिति में युवक का शव बरामद, स्वजन ने हत्या का लगाया आरोप

धर्म परिवर्तन कराने का मामला पकड़ा तूल, विरोध में उतरे संगठन