बिहार

ऑपरेशन मुस्कान : जहानाबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान, 103 मोबाइल असली मालिकों को सौंपे

जहानाबाद, (न्यूज़ क्राइम 24) पुलिस अधीक्षक द्वारा संचालित ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी और उन्हें उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने का अभियान लगातार सफलता हासिल कर रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को कुल 103 मोबाइल फोन बरामद कर लाभार्थियों के बीच वितरित किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत ₹18,54,000 बताई गई है। इस अभियान के तहत लाभान्वित होने वालों में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हैं। इनमें गृहिणी, मजदूर और किसान जैसे मेहनतकश नागरिक प्रमुख हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत की कमाई से मोबाइल खरीदे थे। कुछ मामलों में ऐसे लोग भी सामने आए, जिन्होंने अपनी जीविका के साधन बेचकर मोबाइल खरीदा था, जो गुम हो गया था, लेकिन अब पुलिस की तत्परता से उन्हें उनका फोन वापस मिल सका।

बरामदगी का विवरण :

Advertisements
Ad 1


वर्ष 2025 में कुल वितरित मोबाइल: 88
वर्ष 2026 में अब तक कुल वितरित: 220
फेज 1 (31 जनवरी 2026): 48 मोबाइल
फेज 2 (1 मार्च 2026): 69 मोबाइल
फेज 3 (1 मई 2026): 103 मोबाइल

पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने बताया कि आमजन मोबाइल गुम होने की स्थिति में केंद्र सरकार के CEIR पोर्टल www.ceir.gov.in⁠ पर जाकर अपने मोबाइल को ब्लॉक कर सकते हैं तथा उसकी बरामदगी के लिए शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जहानाबाद पुलिस आम जनता की सेवा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत है, और आगे भी ऐसे अभियानों को जारी रखा जाएगा।

Related posts

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार का औद्योगिक पुनर्जागरण ‘विकसित बिहार’ की ओर सशक्त कदम : मंगल पांडेय

सीएम सम्राट चौधरी बोले- हर 3 महीने पर DM-SP करेंगे व्यवसायियों के साथ बैठक

आयुर्वेद महासम्मेलन के 120वें स्थापना दिवस पर रक्तदान व निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 25 रक्तवीरों ने किया दान

error: