अररिया(रंजीत ठाकुर): भरगामा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर हर्षोल्लास एवं भव्य आयोजन के साथ मनाए जाने वाली दुर्गा पूजा इस वर्ष सादगी के साथ मनाया जा रहा है। कोरोना को लेकर सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए महथावा दुर्गा मंदिर,जयनगर दुर्गा मंदिर,कुसमौल दुर्गा मंदिर, शंकरपुर दुर्गा मंदिर, सिमरबनी दुर्गा, में पूरी तरह सादगी छाई हुई है। बताया जाता है कि महथावा दुर्गा मंदिर में पिछले कई वर्षों से दूरदराज से कलाकार आकर जागरण का भव्य आयोजन करते थे लेकिन इस बार ऐसा हुआ कि सरकार द्वारा जागरण प्रोग्राम पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है।इस कारण मंदिर कमेटी ने फैसला लिया कि सरकार द्वारा दिए गए गाइडलाइन को पूरी तरह पालन करना है। और पूजा को शांतिपूर्ण माहौल से संपन्न करना है। जबकि पिछले कई वर्षों से यहां धूमधाम व हर्षोल्लास एवं जागरण का भव्य आयोजन किया जाता था लेकिन इस वर्ष सिर्फ माता की मंदिर को ही सजा कर पुरे विधि विधान के साथ पूजा किया जा रहा है। मौके पर कुसमौल दुर्गा मंदिर पुजारी वज्र किशोर सिंह,अन्नपूर्णा देवी पंडित मारकंडे झा,रविंद्र झा,नवीन झा,मंदिर सदस्य जितेंद्र सिंह आशीष सिंह बबलू सिंह अमरेंद्र सिंह रविंद्र सिंह सोनू सिंह रूपेश सिंह तेतर दास रितेश सिंह मोहन सिंह अभिमन्यु सिंह आदि ने बताया कि हर वर्ष दुर्गा पूजा में जागरण का भव्य आयोजन किया जाता था और इस वर्ष किसी तरह का प्रोग्राम नही होने से मंदिर परिसर में सन्नाटा पसरी हुई है।