जमुई(मो. अंजुम आलम): जिले के दो अलग-अलग जगहों पर बाइक के आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक कि हालत गंभीर बनी हुई है।
पहली दुर्घटना मलयपुर-लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग पर बाबा ढाबा के समीप हुई है। जहां दो बाइक के आमने-सामने हुई भिड़ंत में दो लोग घायल हुए हैं। दोनों घायल की पहचान बांका जिले के सरदरा गांव निवासी सतेंद्र पंडित और उनके भांजा राजीव पंडित के रूप में हुई है। वे दोनों मामा-भांजा अपने घर से बाइक पर सवार होकर जमुई एक निजी क्लिनिक दवा लेने आ रहे थे।
बाइक की रफ्तार तेज होने की वजह से बाबा ढाबा के समीप दो बाइक के आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें दोनों मामा-भांजा घायल हो गए। वहीं दूसरी दुर्घटना खैरा-सोनो मुख्य मार्ग पर हुई है। जहां सोनो के समीप दो बाइक की जोरदार टक्कर में एक युवक घायल हो गया। जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
जिसकी पहचान सिकंदरा थाना क्षेत्र के सबलबीघा गांव निवासी राजेश दुबे के रूप में हुई है। जो बाइक से अपने रिश्तेदार के यहां से अपने घर जा रहा था। फिलहाल सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।