अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत पथराहा, वार्ड संख्या-01 हरिपुर ,थाना घूरना निवासी कृपानंद झा पिता स्वर्गीय दुख मोचन झा के मवेशी के गुहाल में अचानक आग लगने से एक गाय व गुहाल जलकर राख हो गए तथा एक मवेशी बुरी तरह जल गया. इस बाबत पीड़ित गृहस्वामी कृपानंद झा ने बताया कि बुधवार की सांध्य लगभग 7:00 बजे मेरे मवेशी के गुहाल में अचानक आग लग गया, आग लगा देख आसपास के लोगों ने पहुंच कर बड़ी मसक्कत से आग बुझाने में सफलता पाया तो वही गुहाल में बंधे दो गाय जल गए जिसमें एक गाय की मृत्यु हो गई।आग लगने से गुहाल में रखे सामान भी जल गया उन्होंने बताया की लगभग एक लाख रुपये का छती हो गया है। घटना की सूचना गुरुवार को अंचल पदाधिकारी नरपतगंज को मोबाइल से दिया गया है लेकिन अब तक किसी ने घटना स्थल पर आकर जांच नहीं किया है।